सब्जी बेचने को मजबूर हरियाणा का राष्ट्रीय खिलाड़ी

सरकारी नौकरी न मिलने पर नेशनल खिलाड़ी का छलका दर्द हरियाणा सरकार से आश्वासन तो मिले लेकिन नौकरी नहीं खेलपथ संवाद चरखी-दादरी (हरियाणा)। सरकार कहीं की हो राजनीतिज्ञों की कथनी और करनी में अंतर रहता ही है। हरियाणा के राष्ट्रीय खिलाड़ी का सब्जी बेचकर जीवन बसर करना वहां की सरकार के लिए सोचनीय मुद्दा होना चाहिए। चरखी दादरी के नेशनल खिलाड़ी को सरकारी मदद नहीं मिली तो उसे सब्जियां बेचकर परिवार का पालन-पोषण करना पड़ रहा है।  .......

2013 में खेल छोड़ना चाहते थे देवेन्द्र झाझरिया

पत्नी ने कुछ यूं बढ़ाया था हौसला झाझरिया की पत्नी मंजू पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया ने कहा कि वह साल 2013 में खेल छोड़ना चाहते थे लेकिन उनकी पत्नी ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 40 वर्षीय इस जेवलिन थ्रोवर ने कहा कि जब भाला फेंक को 2008 और 2012 पैरालम्पिक से बाहर कर दिया गया तो वह खेल छोड़ना चाहते थे लेकिन पत्नी के मान मन.......

भुवनेश्वर पहुंची भारतीय पुरुष व महिला हॉकी टीम

एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत भुवनेश्वर। टोक्यो ओलम्पिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम मंगलवार को ओडि़शा पहुंची। दोनों टीमों का भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। शंखनाद, फूलमालाओं और टीका लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए राज्य के खेल मंत्री टीके बहेड़ा और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की मौजूद थे। कार्यक्रम के मुताबिक, दोन.......

पोलैंड में मध्य प्रदेश के तीरंदाज अमित का शानदार प्रदर्शन

कैडेट यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में फहराया तिरंगा खेलपथ संवाद ग्वालियर। हाल ही पोलैंड के रॉकला सिटी में खेली गई कैडेट यूथ विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के होनहार तीरंदाज अमित कुमार ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। अमित ने  80 में से 72 तथा सर्विसेस के विशाल चंगमय और विक्की कुशाल ने 73-73 .......

उत्तराखंड के अंकिता और अनु बढ़ाएंगे भारत का मान

वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैम्पियनशिप देहरादून। उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी और स्टार जूनियर एथलीट अनु कुमार को 17 से 22 अगस्त तक नेरोबी (केन्या) में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। अंकिता पांच हजार मीटर और अनु कुमार आठ सौ मीटर दौड़ में भारतीय चुनौती पेश करेंगे। दोनों एथलीट को 31 जुलाई से दो अगस्त तक संगरूर (पंजाब) में आयोजित हुई 19वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर (अंडर-19) में.......

निर्भय लक्ष्य सोसाइटी गांव-गांव बेटियों को बना रही आत्मनिर्भर

बेटियों को दिया जा रहा प्रयागराज के गंगा पार क्षेत्र में प्रशिक्षण खेलपथ संवाद प्रयागराज। निर्भय लक्ष्य सोसाइटी गांव-गांव बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए न केवल जगह-जगह प्रशिक्षण शिविर लगा रही है बल्कि उन्हें हर मुमकिन मदद भी कर रही है। सोसायटी का यह सराहनीय प्रयास है क्योंकि समाज की उन्नति के लिए बेटियों का आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी.......

योगी जी बोले प्रशिक्षकों को सेवा में लो, उन्हें पैसे बढ़ाकर दो

गोरखपुर मंडल के 75 खिलाड़ि‍यों का हुआ सम्‍मान  पूर्वांचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं खेलपथ संवाद गोरखपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर मंडल के 75 खिलाड़ियों को सम्‍मानित किया। इस मौके पर उन्हें जैसे ही खिलाड़ियों से पता चला कि लम्बे समय से समूचे उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षक ही नहीं हैं उन्होंने तत्काल खेल निदेशालय के आलाधिकारियों को आदेश दिए कि प्रशिक्षकों को सेवा में लो और उन्हें पैसे बढ़ा.......

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना को किया सम्मानित

हॉकी बेटी को दिया 25 लाख रुपये का चेक खेलपथ संवाद हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को सीधे नई दिल्ली से लौटने के बाद हरिद्वार जिले दौरे पर रहे। गुरुवार को वह भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर गए और उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर वंदना को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि .......

19 को उत्तर प्रदेश सरकार करेगी खिलाड़ियों पर धनवर्षा

प्रदेश के अंशकालिक प्रशिक्षकों की सुध कौन लेगा?  खेलपथ संवाद लखनऊ। ओलम्पिक खेलों में भारत के अब तक के श्रेष्ठ प्रदर्शन के जश्न को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बेहतरीन ढंग से मनाया जाएगा। टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों पर उत्तर प्रदेश सरकार भी धनवर्षा करने जा रही है। बेहतर होता प्रशिक्षकविहीन उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों पर धनवर्षा करने से पहले प्रदेश के अंशकालिक प्रशिक्षकों की सुध लेती क्यो.......

असम ने लवलीना को दिया एक करोड़ ईनाम

पेरिस ओलम्पिक तक छात्रवृत्ति के रूप में प्रतिमाह एक लाख रुपये देने का फैसला गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ओलम्पिक खेलों की मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन को बृहस्पतिवार को एक करोड़ रुपये दिए और राज्य पुलिस में डीएसपी पद की पेशकश की।  सरमा ने कहा कि सरकार ने राज्य से पहला ओलम्पिक पदक जीतने वाली लवलीना को 2024 के पेरिस ओलम्पिक तक छात्रवृत्ति के रूप में प्रतिमाह एक लाख रुपये देन.......